logo

बिहार में बर्ड फ्लू का विस्फोट : 6 जिलों में 400 से ज्यादा कौवों की मौत; पटना के पोल्ट्री सेंटर में 6000 मुर्गियां संक्रमित

bird_flu4.jpg

पटना 
बिहार में बर्ड फ्लू का खतरा तेजी से बढ़ता जा रहा है। पटना, भागलपुर, कटिहार, नवगछिया, दरभंगा और मुंगेर में अब तक 400 से अधिक कौवों में एच1एन1 वायरस की पुष्टि हो चुकी है। नवगछिया के कचहरी मैदान में 150 मृत कौए मिलने के बाद प्रशासन ने पूरे इलाके को सैनिटाइज कराया।
अब संक्रमण मुर्गियों तक पहुंच चुका है। पटना के चितकोहरा स्थित कौशल नगर में Bihar Animal Sciences University के पोल्ट्री अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र में 6000 मुर्गियां संक्रमित पाई गईं। डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग ने सभी मुर्गियों को दफना दिया और पूरे क्षेत्र में व्यापक सेनिटाइजेशन अभियान चलाया गया।


मुर्गियों के सैंपल भोपाल और कोलकाता की लैब में जांच के लिए भेजे गए थे, जहां बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई। एहतियातन Sanjay Gandhi Biological Park (पटना जू) को 7 मार्च तक बंद कर दिया गया है। राज्य के सभी जिलों में अलर्ट जारी है। राज्य स्वास्थ्य समिति ने प्रभावित क्षेत्रों के अस्पतालों को सतर्क कर दिया है और गाइडलाइन जारी की है। त्वरित कार्रवाई दल का गठन किया गया है। कार्यपालक निदेशक अमित कुमार पांडेय ने बताया कि सभी जिलों से रोजाना रिपोर्ट ली जा रही है और सिविल सर्जनों को दोबारा निर्देश भेजे गए हैं।

जहां भी संक्रमण की सूचना मिल रही है, वहां से 3 किलोमीटर की परिधि में एएनएम और स्वास्थ्य कर्मी घर-घर सर्वे कर रहे हैं। लोगों से अपील की गई है कि मृत पक्षियों को न छुएं और तुरंत प्रशासन या पशुपालन विभाग को सूचना दें। मुर्गीपालकों को भी विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।

Tags - Bihar Bihar News Bihar।atest News Bihar News Update Bihar News in Hindi Bihar।atest News Update