logo

गढ़वा में पटना की महिला के साथ रेप, कर्ज वापस देने के बहाने बुलाया गया था 

rape210.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
झारखंड के गढ़वा में पटना की रहने वाली एक महिला के साथ रेप हुआ है। महिला को जान से मारने की भी कोशिश हुई लेकिन उसने साहस दिखाते हुए अपनी जान बचा ली। पीड़िता ने 100 नंबर पर डायल कर पुलिस को खबर की। पुलिस पहुंची और महिला को बचा लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि पटना के रहने वाले एक युवक और गढ़वा के बंशीधर नगर के रहने वाले जहारुद्दीन अंसारी गुजरात की एक फैक्ट्री में साथ काम करते थे। पीड़िता के पति ने जहारुद्दीन अंसारी को 45 हजार रुपए कर्ज दिया था। जहारुद्दीन अंसारी कर्ज लेने के बाद गढ़वा आ गया था। 


पैसे लेने जा रही थी महिला 
जहारुद्दीन ने कर्ज वापस करने के बहाने महिला को गढ़वा बुलाया। महिला पटना से ट्रेन से बंशीधर नगर पहुंची। वहां पहुंचने के बाद उसने जहारुद्दीन को फोन किया। जहारुद्दीन ने महिला को ये कहा कि वह घर पर पैसे वापस करेगा।  अपने घर ले जाने के क्रम में बेलपहाड़ी के इलाके में जहारुद्दीन ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसकी हत्या करने की कोशिश की। महिला किसी तरह वहां से बच के निकली और पुलिस को खबर किया।

 
आरोपी गिरफ्तार 
पीड़ित महिला को इलाज के लिए पुलिस ने बंशीधर नगर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां महिला ने अपने साथ हुई पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने तत्परता के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।