logo

Jharkhand : जामताड़ा में डेढ़ माह से बंद है Paytm सेवा, कारण जान छूट जाएगी हंसी!

paytm.jpg

जामताड़ा:
जहां एक तरफ इस डिजिटल दुनिया में लोग पूरी तरह से ऑनलाइन पेमेंट पर निर्भर है। वहीं जामताड़ा में पिछले डेढ़ महीने से पेटीएम ठप पड़ा है। पेटीएम उपभोक्ताओं अपने अकांउट से न तो पेमेंट कर पा रहे है। और न ही किसी से पैसा ले पा रहे है। ऐसी में जिले के 40 हजार उपभोक्ताओं को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पेटीएम कंपनी से पूछने पर बताया गया कि जामताड़ा में होने वाले साइबर क्राइम के वजह से सेवाएं बंद हो गई है। वहीं जब मामले की जानकारी पुलिस और साइबर सेल से लिया गया तो उन्होंने ऐसी किसी मामले की जानकारी होने से ही इंकार कर दिया।

ये भी पढ़े:- रांची : रिम्स के MBBS के छात्रों पर गुंडागर्दी का आरोप, वीडियो वायरल


क्या कहते हैं उपभोक्ता
उपभोक्ता का कहना है कि पेटीएम अकाउंट में बैलेंस पड़ा हुआ है पर वह उस पैसे को नहीं निकाल सकते हैं और ना ही कहीं ट्रांसफर कर सकते हैं। यहां तक की ऐड मनी का ऑप्शन भी बंद है। दिसंबर के पहले सप्ताह से इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सेवाएं बंद होने के बाद भी पेटीएम कस्टमर केयर से संपर्क किया जा सकता है। जब उनसे संपर्क किया तो सेवाएं शुरू करने के लिए दोबारा केवाईसी अपलोड करने को कहा गया। हालांकि, दोबारा केवाईसी अपलोड करने पर भी सेवा बहाल नहीं हो सकी है। पेटीएम कस्टमर केयर ने सेवाएं बंद करने का कारण जामताड़ा साइबर क्राइम को जिम्मेदार ठहराया है।

कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं 
पेटीएम ने जामताड़ा में अपनी सेवाएं को बंद कर दिया है इसका कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं आया है परंतु पेटीएम के साथ कई बार साइबर फ्रॉड हो चुका है यह पेटीएम का सेवा बंद होने का कारण हो सकता है कई बार पेटीएम से फ्रॉड कॉल करने वाले साइबर अपराधियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार भी किया गया है परंतु अभी तक पूरी तरह से साइबरपोर्ट पर रोक नहीं लग पाया है।

साइबर क्राइम के तहत जा रहा देखा
पेटीएम ऐप बंद होने के इस मामले को साइबर क्राइम के तहत देखा जा रहा है इससे बहुत सारे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्यवसायी वर्ग को बहुत ज्यादा नुकसान हो रहा है क्योंकि उन्हें अधिकतर बार सामानों की खरीद बिक्री करनी होती है जिसके लिए उन्हें ट्रांजैक्शन की जरूरत पड़ती है । छोटे दुकानदार से लेकर के ग्रहणी छात्र सभी कोई पेटीएम ब्लॉक हो जाने के कारण परेशान हैं। उन्हें किसी भी कार्य के लिए कैस का उपयोग करना पड़ रहा है। जानकारी हो की जामताड़ा का पेटीएम कोड 815351 और करमाटांड़ का 815352 है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT