logo

निरसा : सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, हुड़दंगियों पर की जाएगी कार्रवाई- ओपी प्रभारी

f2e98ecc-f712-4b3c-960e-3459fa7949fc_(1).jpg

द फॉलोअप डेस्क

निरसा अनुमंडल के कुमारधुबी, मैथन और कालूबथान ओपी परिसर में आगामी गणतंत्र दिवस और सरस्वती पूजा को लेकर सोमवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में ओपी के प्रभारी व स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कुमारधुबी ओपी में बैठक एगारकुंड बीडीओ की अध्यक्षता में की गई। इस दौरान वक्ताओं ने अपनी अपनी बातों को रखते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस और सरस्वती पूजा एक ही दिन होने से बहुत ही खुशी की बात है। बैठक में शराब दुकान बंद रखने की मांग की गई है और शराब पीकर हुड़दंग करने वालो पर कार्रवाई की मांग की गई है। बैठक में जीप 29 के सदस्य गुलाम कुरैशी ने कहा कि किसी भी पर्व त्यौहार या शुभ अवसर पर शराब विवाद का जड़ होता है। उन्होंने लोगों से शराब न पीने और इस दौरान शराब दुकान बंद रखने की मांग की है। अध्यक्षता कर रहे बीडीओ बिनोद कुमार कर्मकार ने कहा कि सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण संपन्न हो जिसके लेकर बैठक में जारी गाइडलाइन को बैठक में बताया गया है। सभी पूजा पंडालों में मूर्ति विसर्जन जल्द जल्द एक निर्धारित समय पर किया जाए उन्होंने कहा कि मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे पूर्ण रूप से प्रतिबंध है। डीजे बजने पर डीजे को जब्त कर लिया जाएगा। पूजा पंडाल में रात भर गाने और अश्लील गाने बजाने पर रोक लगाई है। शराब पीकर पकड़े गए हुड़दंगियों पर कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें :BJP कानून बनाती है तो खून-खराबा चालू हो जाता है

बैठक में कुमारधुबी ओपी प्रभरीं संदीप यादव,कालूबथान ओपी प्रभारी मुकेश कुमार राउत, मैथन ओपी प्रभारी बालाजी राजहंस, मुखिया पारुल पांडे, मुखिया प्रतिनिधि संजय यादव, सांसद प्रतिनिधि डीएन पाठक, रंजीत मोदी,अजय रविदास, दिलमोहम्मद, प्रमुख बिबेक मंडल, मुखिया अशोक महतो, हिरामनी टुडू, गोपाल दास, साधिन मंडल, ठाकुर मांझी, षष्टी सिंह सन्तोष कुम्भकार, सांसद प्रतिनिधि सिमंत मंडल, दुलाल चक्रबर्ती व सभी ओपी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे आदि लोग रहे।