द फॉलोअप डेस्क
रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर मतदान खत्म हो चुका है। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 5 बजे तक चला। मतदान शांतिपूर्ण रहा। वहीं मतदान को लेकर क्षेत्र की मतदाताओं में काफी उत्साह देखा गया। शाम 5 बजे तक 67.96% मतदान हुआ। कुल 228152 मतदातोओं ने अपना मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें पुरुष मतदाता 115931 और महिला मतदाता 112221 रहे। वहीं, कुल 83.72% दिव्यांग मतदाताओं एवं 66.26% 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों ने भी अपने मत का प्रयोग किया। शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न होने पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी माधवी मिश्रा ने जिले के सभी अधिकारियों, कर्मियों, मतदान पदाधिकारियों, पुलिस बल के जवानों, मीडिया प्रतिनधियों, जिले वासियों एवं प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने पर धन्यवाद दिया। बताते चलें कि इस उपचुनाव में 18 प्रत्याशी मैदान में है। जिनके किस्मत का फैसला इवीएम में कैद हो चुका है। जिसका रिजल्ट 2 मार्च को आएगा। मालूम हो कि इस पूर्व विधानसभा चुनाव 2019 में यहां 70.5% वोटिंग हुई थी।

नकदी और शराब भी जब्त की गई
रामगढ़ उपचुनाव में कुल 405 मतदान केंद्रों में मतदाताओं की जागरूकता एवं सहयोग के लिए भी निवार्चन आयोग द्वारा कार्य किये गए। उपचुनाव में आयोग द्वारा दिव्यांग मतदाताओं हेतु 405 वॉलिंटियर , 51 व्हीलचेयर एवं 79 वाहनों का इंतजाम किया गया था। चुनावी प्रक्रिया के दौरान चुनाव आयोग की कड़ी नजर आदर्श आचार संहिता के अनुपालन पर रही। इस प्रक्रिया में 46,22,210 रुपए सहित 7,11,424 रुपये की अवैध शराब जब्त की गई।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT