द फॉलोअप डेस्क
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत बेघर लोगों को घर देने का काम हो रहा है। 1 लाख 68 हजार 914 मामले लंबित हैं। जिन्हें जल्द पूरा किया जाएगा। यह बातें ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कही। उन्होंने कहा कि कई जगह इसलिए भी लंबित हैं क्योंकि लाभुकों के द्वारा राशि निकालकर भी काम पूरा नहीं कराया गया है। सबकी मॉनिटरिंग हो रही है।

नए आवास बनाने को लेकर क्या है योजना
विधायक अंबा प्रसाद ने पूछा था कि क्या राज्य सरकार के पास लंबित आवासों को पूरा कराने के लिए और नए आवास बनाने को लेकर कोई योजना है। क्योंकि 1 लाख 50 हजार से ज्यादा आवास निर्माण का कार्य लंबित है। बता दें कि तीसरे दिन भी विपक्ष के विधायकों ने विधानसभा मुख्य द्वार पर प्रदर्शन व नारेबाजी की। युवाओं को रोजगार दो नहीं तो गद्दी छोड़ दो, भीख नहीं रोजगार चाहिए के नारे लगाए गए। विपक्ष के मुख्य सचेतक बिरंची नारायण ने कहा कि सरकार हठधर्मी पर उतर गई है।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT