logo

गुमला : NHAI के बायपास सड़क निर्माण का लोग लगातार कर रहे विरोध, DC से मुलाकात कर दर्ज की आपत्ति

gumla_ll.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गुमला जिला में भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत एनएचएआई द्वारा बनाए जाने वाले बायपास सड़क का लोगों द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा है। इसी क्रम में आज ग्रामीणों ने डीसी प्रेरणा दीक्षित से मिलकर अपना विरोध दर्ज किया। गुमला शहर के बाहर रांची-गुमला सड़क के भरदा के समीप से यह सड़क बनने का प्रस्ताव है, जो छत्तीसगढ़ के शंख नदी के समीप जाकर जुड़ेगी। इस सड़क का निर्माण पूरी तरह से खेतिहर जमीन के ऊपर होना है, जिसको लेकर ग्रामीणों का लगातार विरोध जारी है।
ग्रामीणों का कहना है कि पहले से मौजूद सड़क को ही छोड़कर सड़क का निर्माण करवाया जाए, ताकि उनकी खेती योग्य जमीन बच पाए। ग्रामीणों ने कहा कि जब उनकी खेती योग्य जमीन चली जाएगी तो उनका पेट कैसे चलेगा। ग्रामीणों ने बताया कि इस मामले को लेकर उन्होंने स्थानीय विधायक और सांसद से मुलाकात की, लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी। इसके बाद वे विधायक जयराम महतो से मिले, जिनके कहने पर वे डीसी से मिलने पहुंचे थे। हालांकि डीसी से मुलाकात के बाद भी लोगों ने अपना आक्रोश व्यक्त किया।



 

Tags - Latest jharkhand news Gumla News updates latest Gumla news gumla News in Hindi Gumla news updates latest Gumla News