रांची:
बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद (Amba Prasad) ने AJSU पार्टी पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि जब से पूर्व मंत्री योगेंद्र साव (Yogendra Saw) जेल से रिहा हुए हैं तब से AJSU पार्टी काफी सदमे में है । जिस घटना से हमारा कोई लेना देना नहीं है उससे मेरा और पूर्व मंत्री योगेंद्र साव का नाम जोड़कर हमारी छवि को खराब करने के की कोशिश की जा रही है।

अज्ञात लोग आपस मे झगड़ा कर रहे थे
विधायक ने कहा की पतरातु रिजॉर्ट में अगर अज्ञात लोग आपस मे झगड़ा करते है तो उन्हें हमारा समर्थक बता कर हमें बदनाम करने की कोशिश की जाती है। वहीं जमीन की लड़ाई आजसू कार्यकर्ता और कांग्रेस कार्यकर्ता के बीच है और दोनों रैयत होने का दावा कर रहे हैं ऐसी स्थिति में प्रशासन कागजात प्रस्तुत करने हेतु हस्तक्षेप करती है तो आजसू के लोग सीधा यह आरोप लगाते हैं की विधायक और पूर्व मंत्री के इशारे पर जमीन को हड़पने की कोशिश की जा रहा है ।

बेटी ने कहा योगेंद्र साव अपने मित्र माइकल से मिलने गए थे
अम्बा ने कहा कि देश में कानून का राज है कोई किसी का जमीन लूट नहीं सकता है चाहे वह आजसू पार्टी के हो या कांग्रेस पार्टी के । रैयत अपना पक्ष संबंधित पदाधिकारियों के समक्ष दस्तावेज के साथ रखें जो सही होंगे मैं उनका साथ दूंगी । साथ ही विधायक ने यह भी कहा कि गुरुवार को पूर्व मंत्री योगेंद्र साव अपने मित्र माइकल से मिलने मेलानी गांव गए थे। ग्रामीणों को इसकी सूचना मिली तो वह रास्ता में उनका इंतजार कर रहे थे उनके पहुंचने पर महिलाओं ने अपना पक्ष रखा इसके पश्चात पूर्व मंत्री में उन्हें दस्तावेज लेकर अंचल अधिकारी से मिलने की बात कह वहां से निकल गए।

आजसू ने अफवाह उड़ाया
आजसू पार्टी द्वारा इस मामले को भी लेकर अफवाह उड़ा दिया गया कि उन्हें बंधक बना लिया गया है।उन्होंने एक वीडियो का जिक्र करते हुए कहा कि वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि 15–20 महिलाएं सड़क पर खड़ी होकर उनसे बात कर रही है। विधायक ने कहा कि आजसू के लोग जात–पात, झूठ–अफवाह की राजनीति न करें । हम लोग जनता से सीधे संपर्क में है। जनता जानती है हमारा व्यवहार और संस्कार कैसा है। इसके लिए हमें प्रमाण पत्र देने की आवश्यकता नहीं है ।