logo

खिलाड़ियों को 20 हजार से पांच हजार रुपए तक पेंशन मिलेगा, 14 वीं जेपीएससी की परीक्षा में उम्र सीमा में छूट टली

project1.jpg

द फॉलोअप डेस्क

राज्य मंत्रिपरिषद की गुरुवार को हुई बैठक में कुल 26 प्रस्तावों पर स्वीकृति दी गयी। दो प्रस्तावों को स्थगित कर दिया गया। उनमें एक 14 वीं जेपीएससी की परीक्षा में बैठनेवाले छात्रों को उम्र सीमा में छूट का भी प्रस्ताव था। कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने उम्र सीमा में छूट के लिए अगस्त 2023 का प्रस्ताव दिया था। लेकिन मुख्यमंत्री ने इस प्रस्ताव को स्थगित रखने की बात कही। जानकारी के अनुसार कितने वर्षों की उम्र सीमा में छुट दी जाए, इसको लेकर सरकार के शीर्ष स्तर पर अभी सहमति नहीं बनी है। इसीलिए प्रस्ताव को स्थगित कर दिया गया है। सूत्रों का कहना है कि 11 वीं से 13 वीं जेपीएससी की परीक्षा में उम्र सीमा का कट ऑफ डेट अगस्त 2017 था। छात्र 14 वीं जेपीएससी की परीक्षा में कट ऑफ डेट अगस्त 2018 की मांग कर रहे हैं। इस स्थिति में सरकार के लिए कट ऑफ डेट क्या रखा जाना चाहिए, इस पर फिर से विचार किया जाएगा।

एक अन्य महत्वपूर्ण फैसले में राज्य सरकार ने अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को पेंशन देने का निर्णय नये सिरे से रिस्ट्रक्चर किया है। पहले भी खिलाड़ियों को पेंशन दिए जाने का फैसला किया गया था। लेकिन खिलाड़ी पेंशन के लिए बहुत कम आवेदन कर पा रहे थे। नयी पेंशन नीति में जिस किसी मेडल जीतनेवाले खिलाड़ी को अगर नौकरी नहीं लगी है और वे 40 वर्ष की उम्र सीमा पार कर चुके हैं, पेंशन प्राप्त कर सकेंगे। अब अंतराराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर की प्रत्येक महत्वपूर्ण खेल प्रतिस्पर्द्धा में मेडल जीतनेवाले खिलाड़ियों को पेंशन मिलेगा। निर्णय के अनुसार राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड, ओलंपिक में पदक जीनेवाले खिलाड़ियों को सरकार 20 हजार रुपए मासिक पेंशन देगी। इसी तरह वर्ल्ड कप, एशिएन गेम्स, सैफ से लेकर नेशनल गेम्स में पदक विजेताओं को क्रमानुसार 16 हजार से पांच हजार रुपए तक का पेंशन मिलेगा। नेशनल गेम्स के पदक विजेताओं को सबसे कम पांच हजार रुपए पेंशन मिलेगा। जानकारी के अनुसार कार्य विभागों मसलन पेयजल स्वच्छता, जल संसाधन व अन्य विभागों को एकाउंटिंग व वर्क्स मैनेजमेंट में सेवा प्रदाता के रूप में सहायता देनेवाली सी-डैक कंपनी की सेवा विस्तार दी गयी है। इसी तरह जल संसाधन विभाग के तृतीय एवं चतुर्थ वर्गीय कर्मियों के 2727 पदों को कार्मिक को प्रत्यर्पित किया गया है। सिदो कान्हों, कोल्हान और विनोबा भावे विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के पदों को रिस्ट्रक्चर किया गया है।

खिलाड़ी पेंशन योजना की प्रमुख बिंदू

1. पात्रता में संशोधन:
    - अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ी, अर्जुन अवार्ड प्राप्त खिलाड़ी, द्रोणाचार्य अवार्ड प्राप्त खिलाड़ी, और ओलंपिक/पैरा/एशियन गेम्स में पदक विजेता खिलाड़ियों को भी पेंशन का लाभ मिलेगा।
    - राष्ट्रीय खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है।

2. अपराधिक मामलों पर प्रतिबंध:
    - पेंशन प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को किसी भी आपराधिक मामले में दोषसिद्धि से मुक्त होना चाहिए।
    - पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्गत "चरित्र प्रमाण पत्र" जमा करना होगा।

3. नया खंड (New Clause):
    - राज्य सरकार की वृद्धावस्था पेंशन/विधवा पेंशन/दिव्यांगजन पेंशन या अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को भी पेंशन मिलेगा, बशर्ते वे अन्य शर्तें पूरी करें।

4. पेंशन की राशि:
    - विभिन्न श्रेणियों के खिलाड़ियों के लिए मासिक पेंशन राशि निर्धारित की गई है:
        - ध्यानचंद खेल रत्न/अर्जुन/द्रोणाचार्य अवार्ड विजेता: ₹20,000/-
        - विश्व कप/चैंपियनशिप (स्वर्ण पदक): ₹16,000/-
        - विश्व कप/चैंपियनशिप (रजत/कांस्य पदक): ₹14,000/-

        -एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेंम्स में स्वर्ण पद विजेता को 14000 रुपए

-एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेंम्स में रजत और कांस्य पदक विजेता को 12000 रुपए

-वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में पद विजेता को 12000 रुपए

-सैफ गेम्स या नेशनल गेम्स स्वर्ण पदक विजेता को 10000 रुपए

-ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ी को 10000 रुपए

-सैफ और नेशनल गेम्स में रजत कांस्य पदक विजेता को 8000 रुपए

-ओलंपिक गेम्स की सूची में शामिल खिलाड़ी को 5000 रुपए प्रति माह

 

 

 

Tags - Jharkhand Cabinet JPSC age limit relaxation decision postponed players pension