logo

आज देश की प्राथमिकता आदिवासी हैं, झारखंड को विकास का नया आशीर्वाद मिला हैः पीएम मोदी

जससद्ग24.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
पीएम मोदी ने वीडियो कॉनफ्रेंसिंग के जरिए 6 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान उन्होंन कहा कि बिरसा मुंडा की धरती को नमण करता हूं। आज मंगल दिन है। इस समय झारखंड में प्रकृति पूजा की धूम है। आज सुबह जब मैं रांची पहुंचा तो एक बहन ने करमा पर्व के प्रति इस जावा से मेरा स्वागत किया। इस पर्व में बहने अपने भाई की कुशलता की कामना करती है। मैं करमा की शुभकामनाएं देता हूं। झारखंड को विकास का नया आशीर्वाद मिला है। 6 वंदे भारत का सौगात मिला है। झारखंड के हजारों लोगों को पक्का घर मिला है। झारखंड की जनता को इसके लिए बधाई देता हूं। एक समय था जब आधुनकि सुविधाएं देश के कुछ राज्यों तक सीमित था। झारखंड जैसे राज्य आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास के मामले में पीछे छूट गये थे। लेकिन सबका साथ सबका विकास के मंत्र ने देश की सोच और प्राथमिकताओं को बदल दिया है। अब देश प्राथमिकतता देश का गरीब है, देश की प्राथमिकता देश की आदिवासी है, दलित, पिछड़ा, महिला, वंचित, युवा, किसान, गरीब देश की प्राथमिकता है। इसलिए दूसरे राज्यों की तरह ही झारखंड को भी वंदे भारत जैसी हाईटेक ट्रेन मिल रहा है, आधुनिक इंफ्रास्टक्चर मिल रहा है। आज तेज विकास के लिए हर राज्य हर शहर वंदे भारत जैसे ट्रेन चाहता है। 

आज मैंने वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इससे पूरे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इन ट्रेनों से कारोबारियों को छात्रों को लाभ होगा। आप सभी जानते हैं कि देश और दुनिया से लोग काशी आते हैं। काशी से देवघर के लिए वंदे भारत ट्रेनों की सुविधा होगी तो उनमें से बड़ी संख्या में लोग बाबा वैद्यनाथ के भी दर्शन करने जाएंगे। इससे यहां पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। टाटानगर देश का इतना बड़ा औद्योगिक केंद्र है। यातायात की अच्छी सुविधा यहां के औद्योगिक विकास को और गति देंगे। पर्यटन को उद्योगों को बढ़ावा देने से यहां के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। तेज विकास के लिए आधुनिक इंफ्रस्ट्रकचर भी बहुत महत्वपूर्ण है।  आज यहां कई नये प्रोजेक्ट स्टार्ट किये गये हैं। झारखंड के विकास के लिए केंद्र ने राज्य में निवेश भी बढ़ाया है। काम की गति भी तेज की गई है। इस साल झारखंड में रेल इंफ्रस्ट्रकचर के विकास के लिए 7 हजार करोड़ का बजट दिया गया है। अगल हम इसकी तुलना 10 साल पहले से करें तो यहा 16 गुणा ज्यादा है। रेल बजट बढ़ने का असर आप देख रहे हैं। आज राज्य में नई रेल लाइन बिछाने, दोहरीकरण करने, स्टेशनों पर आधुनिक सुविधा बढ़ाने का काम तेजी से हो रहा है। 

आज झारखंड के हजारों लाभार्थियों को पक्का घर बनाने के लिए पहली किस्त जारी की गई है। किसी परिवार को पक्का घर मिल जाता है तो उसका आत्मसम्मान बढ़ जाता है। वह अपना बेहतर भविष्य सुधारता है। पीएम आवास से गांवों में और शहरों में बडी संख्या में रोजगारा के अवसर भी तैयार हो रहे हैं। 2014 के बाद से देश के गरीब वंचित और आदिवासी परिवारों को सशक्त बनाने के लिए कई बड़े कदम उठाये गये हैं। झारखंड समेत देश भर के आदिवासी परिवारों के लिए पीएम जन मन की योजना चलाई जा रही है। इस योजना के माध्यम से जनजातियों तक पहुंचने की कोशिश हो रही है। जो बहुत पीछे हैं। ऐसे परिवारों को घर, सड़क,बिजली, पानी, और शिक्षा देने के लिए अधिकारी खुद उनतक पहुंच रहे हैं। ये प्रयास विकसित झारखंड के संकल्पों को हिस्सा है। मुझे विश्वास है कि आप सब के आशीर्वाद से संकल्प जरूर पूरे होंगे।
 

Tags - PM Modi Modi in Jharkhand Prime Minister Modi Modi's program Jharkhand News