logo

झारखंड स्थापना दिवस पर उलिहातू आएंगे पीएम मोदी

सद्ग.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
15 नवंबर को झारखंड 23 साल को हो जाएगा। इस मौके पर झारखंड में बहुत कुछ विशेष होने वाला है। उसी में से एक है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का झारखंड आगमन। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन, सूचना  मिल रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 नवंबर को झारखंड आ सकते हैं। मोदी भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन के मौके पर उन्हें नमन करने उनकी जन्मस्थली खूंटी के उलिहातू गांव आएंगे। एक तरह से देखा जाए तो प्रधानमंत्री का यह दौरा झारखंड के आगामी चुनाव के लिए मास्टरस्ट्रोक साबित होगा। यह दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


बिरसा मुंडा का जिक्र करना नहीं भूलते 
जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी जनजातीय समुदाय के लिए कई योजनाएं भी शुरू कर सकते हैं। गौरतलब है कि पिछले साल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 15 नवंबर को उलिहातू का दौरा किया था। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के वंशजों से मुलाकात की थी और उन्हें उपहार दिए थे। अच्छी बात यह भी है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अक्सर अपने संबोधन में भगवान बिरसा मुंडा का जिक्र करते हैं। पिछले 2 वर्षों से पूरा देश बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाता है। इधर, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी उस दिन कई योजनाओं की शुरुआत करने वाले हैं। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N