logo

PM मोदी का झारखंड दौरा कल, रांची पुलिस ने सुरक्षा तैयारियों को लेकर की बैठक 

POLICE_MEETING.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को झारखंड के दौरे पर आ रहे हैं। इसको लेकर शनिवार को रांची के नगर पुलिस अधिक्षक ने पुलिस उपाधीक्षक, थाना प्रभारी, दरोगा, सहायक दरोगा एवं अन्य पुलिसकर्मियों के साथ बैठक की। इसमे उन्होंने सभी पुलिसर्मियों को विधि-व्यवस्था ड्यूटी संधारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

बता दें कि प्रधानमंत्री कल सुबह 8:45 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से जमशेदपुर के लिए रवाना होंगे। जमशेदपुर में पीएम मोदी वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे और 21 हजार करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे रोड शो करते हुए गोपाल मैदान पहुंचेंगे और वहां सभा को संबोधित करेंगे।
कार्यक्रम के बाद दोपहर 1:45 बजे वे रांची लौटेंगे और फिर अहमदाबाद चले जाएंगे। जमशेदपुर में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। 3000 से अधिक पुलिस अफसरों और जवानों की तैनाती की गई है।


 

Tags - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड दौरा के नगर पुलिस अधिक्षक बैठक Prime Minister Narendra Modi Jharkhand visit City Superintendent of Police meeting