द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के हजारीबाग जिला स्थित चौपारण प्रखंड के बीडीओ प्रेमचंद कुमार से 27 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑनलाइन संवाद करेंगे। इसको लेकर बीडीओ प्रेमचंद कुमार खासा उत्साहित हैं। बताते चलें कि देश भर के 15 प्रखंड विकास पदाधिकारियों में प्रेमचंद का नाम शामिल हुआ है। मालूम हो कि नीति आयोग के निर्देशन में पोस्ट बजट वेबिनार ऑन लिविंग के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के 13 राज्य के 15 प्रखंड विकास पदाधिकारी से ऑनलाइन वार्ता करेंगे। इस कड़ी में चौपारण के बीडीओ का भी चयन हुआ है। पोस्ट बजट वेबिनार ऑन लिविंग कार्यक्रम सोमवार सुबह 10:00 शुरू होकर शाम के 4:30 बजे तक चलेगा। इसमें शिक्षा, रोजगार, पोषण, स्वास्थ्य, पेयजल एवं स्वच्छता सर्विस पर विशेष वार्ता कर धरातल पर उतारकर क्षेत्र का चौमुखी विकास की बात होगी। बीडीओ प्रेमचंद सिन्हा ने बताया कि जिला के गाइडलाइन के आधार पर कार्यक्रम को संबोधित किया जाएगा।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT