logo

केंद्र की योजनाओं में रोड़ा अटकाकर झारखंड में अफीम उद्योग चला रही JMM-कांग्रेस सरकार- पीएम

modi_ji_araria1.jpg

द फॉलोअप डेस्क

चतरा के सिमरिया में पीएम मोदी ने कहा कि झामुमो और कांग्रेस का एक ही एजेंडा है, ना काम करेंगे ना करने देंगे। बिना दाम काम का नाम नहीं। ये इनका खेल है। ये खुद को करप्शन के अलावा कुछ करते नहीं हैं। मोदी जो काम करता हैं उसे भी रोकने में लगे रहते हैं। मोदी ने देश में 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया। साथियों, मैं गरीब परिवार में पैदा हुआ। मैंने गरीबी देखी है। भूख क्या होती है, मैं अनुभव करके निकला हूं। मैं नहीं चाहता कि देश का कोई बच्चा भूखा सो जाये। इसलिए मैं चाहता हूं कि देश के गरीब के घर का चूल्हा जलता रहना चाहिए। इसलिए, केंद्र सरकार 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन का खर्च उठाती है।

हमने आदिवासी इलाकों में एकलव्य स्कूल खोला

पीएम ने आगे कहा कि झारखंड में इन लोगों ने राशन बांटने की व्यवस्था तबाह कर दी है। ये चाहते हैं कि मोदीजी का भेजा राशन आपको मिले ही नहीं। जब गरीब मोदी को आशीर्वाद देता है तो इंडिया गठबंधन वालों को गरीबों से चिढ़ होती है। मोदी ने हर घर जल पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन शुरू किया। झारखंड सरकार उसमें भी भ्रष्टाचार करती है। आप कल्पना कर सकते हैं कि पाइप डाल दीजिए लेकिन पानी की सप्लाई की व्यवस्था नहीं की गई। हमारी सरकार, झारखंड के युवाओं के लिए नए अवसर बनाने के लिए दिन रात काम करती है। आदिवासी इलाकों में एकलव्य स्कूल खोल रहे हैं। यहां सिमरिया में केंद्रीय विश्वविद्यालय भी खोला। हमारी कोशिश है इस क्षेत्र में अच्छी सड़कें बनें। उद्योग बढ़े। हजारीबाग से रांची हाईवे, हजारीबाग से कोडरमा हाईवे और मांजी जैना मोड़ एक्सप्रेस वे जैसी आधुनिक सड़कों का नेटवर्क बना रही है। टोरी शिवपुर रेलवे लाइन शुरू की। एनटीपीसी का प्लांट शुरू हुआ उसकी नींव भी अटल जी की सरकार ने रखी। प्लांट का लोकार्पण भी हमारी सरकार ने किया लेकिन, करप्शन में आंकठ में डूबी इंडिया गठबंधन की सरकार विकास कार्यों में रोड़ा अटकाती है। मैं पूछना चाहता हूं कि झारखंड का विकास होगा तो तुम्हारा क्या नुकसान होगा। क्यों रोजगार के मौके बंद कर रहे हो।

झामुमो ने कांग्रेस में केवल अफीम का उद्योग लगाया

पीएम ने आगे कहा कि इंडिया गठबंधन को आपकी रोजी रोटी की चिंता नहीं है। वे केवल, लूट चलाने के लिए सत्ता के गलियारों में जीना चाहते हैं। वे केवल अपना स्वार्थ देखते हैं। आप जानते हैं कि झामुमो और कांगेस झारखंड का विकास क्यों रोकना चाहती है क्योंकि डर है कि दलित, पिछड़ा, आदिवासी के बच्चे आगे बढ़ जायेंगे तो उनकी दुकान का क्या होगा। मोदी स्थानीय भाषा में डॉ़क्टरों, इंजीनियर की पढ़ाई शुरू करा रहा है। मैं चाहता हूं कि आदिवासी भाई बहनों के बच्चों भी ज्यादा से ज्यादा डॉक्टर इंजीनियर बनें लेकिन, झामुमो-कांग्रेस को आपके बच्चों के भविष्य की परवाह नहीं है।

आपको याद चुनाव से पहले झामुमो ने हर साल 5 लाख नौकरी देने का वादा किया था। क्या नौकरियां दी? झामुमो कांग्रेस ने झारखंड में एक ही उद्योग लगाया है, अफीम उद्योग। अफीम किसका भला करेगा। पीढ़ियों को बर्बाद करेगा। काला कारोबार सरकार के संरक्षण में चल रहा है। ये आपको बच्चों को नशे के दलदल में फेंकना चाहते हैं। कांग्रेस और उसके साथियों को आपकी भावनाओं की जरा भी परवाह नहीं है।

Tags - PM ModiPM modi in chatraJMMcongressBJPNarendre Modi