द फॉलोअप डेस्क
बरियातू के निवासी निजामुद्दीन अंसारी, जो जमीन के एक मामले में अभियुक्त हैं, आज अपनी पत्नी नूरजहां खातून और बेटे सरवर आलम के साथ अशोक नगर स्थित एक अस्पताल जा रहे थे। निजामुद्दीन अंसारी हार्ट के मरीज हैं और उनकी पत्नी नूरजहां खातून भी इसी बीमारी से ग्रस्त हैं।

हमने जब नूरजहां खातून से बात की तब उन्होंने बताया कि बरियातू थाना के पास पुलिस ने उन्हें रोका और उनके पति को गाड़ी से उतार दिया। इसके बाद पुलिस ने उनके बेटे सरवर आलम को खूब पीटा। नूरजहां के मुताबिक, इस दौरान उन्हें भी सिर पर खरोच आई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उनके बेटे को थाने में हाजत में रख लिया और उलटे यह कहने लगे कि “पति तुम्हारा भाग गया, उसको लेकर आओ।” नूरजहां खातून ने सवाल उठाया कि जब उनके पति हार्ट के मरीज हैं और ठीक से चल फिर भी नहीं पाते, तो वह भाग कैसे सकते हैं?
इस मामले में जब हमने बरियातू थाना से बात की तो उनका कहना है कि निजामुद्दीन अंसारी के बेटे को हाजत में नहीं रखा गया है। इसके अलावा थान से जानकारी मिली कि निजामुद्दीन अंसारी के नाम पर गिरफ्तारी वारंट है। इसलिए परिवार वाले उसे बचाने कि कोशिश कर रहे है।
