logo

महिला से चेन छिनतई के 3 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल

chain3.jpg

द फॉलोअप डेस्क

जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र स्थित बाराद्वारी के दत्ता डेकोरेटर के पास स्वर्णली कुमारी नामक महिला से बीते 15 तारीख की चेन छिनतई करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इनमें शाहबाज शेख उर्फ शाबु, साजिद भोख उर्फ अमान बिल्ला और वसीम अकबर उर्फ चंदु शामिल है। इनके पास से छिनतई की चेन और काले रंग की बुलेट बाइक बरामद हुई है।

इस संबंध में सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने जानकारी दी कि बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन झपट ली थी। जांच में सामने आया कि चेन स्नैचिंग की वारदात शाहबाज और साजिद ने अंजाम दिया और बाद में चेन को वसीम अकबर उर्फ चंदु को बेच दिया। चंदु ने 11 हजार रुपये में यह चेन खरीदी थी। घटना के बाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चेपा पुल के पास से शाहबाज और साजिद को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध कबूल किया। उनकी निशानदेही पर चेन और बाइक बरामद हुई। वहीं चेन को खरीदने वाले वसीम अकबर को भी दबोच लिया गया है।

Tags - jharkhand news jharkhand latest news jharkhand khabar jharkhand update jamshedpur news jamshedpur khabar jamshedpur update jamshedpur trending news