logo

साहिबगंज : हूल दिवस पर भोगनाडीह में विधि-व्यवस्था भंग करने के मामले में पुलिस ने 3 को किया गिरफ्तार

साहिबगंज_वो.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

30 जून को सिदो-कान्हू हुल दिवस के अवसर पर शहीद सिदो-कान्हू की जन्मस्थली भोगनाडीह में आयोजित प्रशासनिक कार्यक्रम के दौरान विधि व्यवस्था को भंग करने का प्रयास करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन पर भीड़ को उकसाने, भड़काने और नेतृत्व करने का आरोप है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बेटका मुर्मू (निवासी – बरहेट), नरसिंह मरांडी (निवासी – बोरोयो) और चुनाराम बेसरा (निवासी – गोड्डा) के रूप में हुई है। ये तीनों अभियुक्त कार्यक्रम के दौरान मौजूद विधि विरुद्ध भीड़ को उकसाने एवं भड़काने में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। 
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने पुलिस लाइन स्थित अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
छापेमारी टीम में शामिल अधिकारीगण
अनु.पु.पदा. नितिन खंडेलवाल – अनु.पु.पदा. बरहरवा
पु.अ.नि. पवन कुमार – थाना प्रभारी, बरहेट
पु.अ.नि. असीम कुजूर
पु.अ.नि. विजय रमानी
स.अ.नि. अशोक कुमार सिंह
स.अ.नि. रघुवीर राम
अनु.पु.पदा. बरहरवा के अंगरक्षक
बरहेट थाना के सशस्त्र बल


 

Tags - latest Jharkhand News Jharkhand Updates latest jharkhand News Jharkhand Updates in hindi latest Updates latest Jharkhand Nesw jharkhand Updates in hindi latest Jharkhand News jharkhand News in hindi