द फॉलोअप डेस्क
रांची के अलबर्ट एक्का चौक से रविवार, 17 अगस्त को पुलिस ने एक युवक को संदेहास्पद स्थिति में बुर्का पहनकर घूमने के आरोप में गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान प्रमोद सोनी के रूप में हुई है, जो रांची के किशोरगंज स्थित चूना भट्ठा का निवासी है।
जानकारी के अनुसार, कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान अलबर्ट एक्का चौक पर एक पुरुष बुर्का पहनकर भीड़ में संदिग्ध रूप से घूम रहा था। इस पर वहां मौजूद एक मुस्लिम महिला को शक हुआ और उसने युवक को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रमोद सोनी को बुर्का पहने हुए ही हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद उसे साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
