रांची पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने PLFI के रीजनल कमांडर तिलकेश्वर गोप राजेश गोप और उसके एक सहयोगी सूरज गोप को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल रांची पुलिस को सूचना मिली थी कि अनगड़ा इलाके में किसी बड़े नक्सली घटना को अंजाम दी जा सकती है। इस फिराक में दो नक्सली उक्त इलाके में भ्रमणशील हैं। इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने एक टीम गठित की। जिसके बाद दोनों नक्सली को गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार नक्सली के पास से एक राइफल, एक देसी बंदूक, 10 गोली, 10 मोबाइल, 5 सिम कार्ड और PLFI संगठन से संबंधित पर्चा भी बरामद किया गया है। नक्सलियों को पकड़ने के लिए गठित टीम में सिल्ली डीएसपी समेत कई पुलिस पदाधिकारी शामिल थे।
