logo

लोहरदगा : पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार, 7 बाइक जब्त

bike_chor_lohardaga.jpg

द फॉलोअप डेस्क

मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को लेकर लोहरदगा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की सात मोटरसाइकिल के साथ चार अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन कर इस गिरोह का भंडाफोड़ किया गया।
जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार चारों चोर गुमला जिले के सिसई थाना क्षेत्र और पुसो थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं और आपस में रिश्तेदार हैं। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान अफराज अंसारी, सईदुल अंसारी, मकबूल अंसारी और आफताब अंसारी के रूप में हुई है।
यह गिरोह लोहरदगा के अलावा रांची और गुमला जिले में भी सक्रिय था और एक जिले से मोटरसाइकिल चोरी कर दूसरे जिले में उसे बेचने का काम करता था। पुलिस लगातार छापेमारी कर इन चोरों की तलाश कर रही थी। लोहरदगा एसपी सादिक अनवर रिजवी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा करते हुए बताया कि जिले में मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए सदर थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी। इस टीम ने कार्रवाई करते हुए चोरी की सात मोटरसाइकिल के साथ चार चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस प्रकार की घटनाओं को लेकर लगातार जांच और कार्रवाई कर रही है।

 

Tags - latest Jharkhand news Jharkhand Updates Latest jharkhand News jharkhand Updates lohardaga News lohardaga news updates lohardaga police Bike theives in jharkhand Bike Theives in lohardaga latest jharkhand News latest Jharkhand News