द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में नियोजन नीति के विरोध में आज छात्र विधानसभा घेराव करने पहुंचे । छात्रों को जब पुलिस ने रोका तो छात्र आक्रोशित हो गए। इस दौरान पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हो गई। जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर दिया। फिर भी छात्र नहीं रूके। छात्रों ने बैरिकेटिंग तोड़ने का प्रयास किया। जिसके बाद पुलिस ने आंसू गैस छोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार इस लाठीचार्ज में कई छात्र घायल हुए हैं। बता दें कि 60-40 नियोजन नीति के विरुद्ध विधानसभा का घेराव करने आज छात्र पहुंचे हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT