logo

रांची : पुलिस ने फरार आरोपियों के घर पर चिपकाया इश्तेहार

police51.jpg

रांची:
जगरनाथपुर थाना पुलिस (Jagarnathpur Police Station) ने हत्या के फरार आरोपी के घर गुरुवार की सुबह इश्तेहार चिपकाया है। पुलिस ने दीपक मुंडा के घर में ढोल नगाड़ा बजाकर इश्तेहार चिपकाया (Pasted advertisements by playing drums) है। एसआई पंकज कुमार (SI Pankaj Kumar) के साथ जवान तुपुदाना ओपीक्षेत्र के निचितपुर गांव पहुंचे और इश्तेहार चिपकाया। SI पंकज कुमार ने बताया कि वर्ष 2016 में एतवा उरांव की हत्या चार लोगों ने मिलकर की थी। इसमें एक आरोपित की मौत हो गई है जबकि दूसरे आरोपित को खूंटी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। दीपक मुंडा और एक अन्य आरोपित लंबे समय से फरार चल रहे हैं। घरवालों को जानकारी दी गई है कि अगर एक महीना के अंदर आरोपित न्यायालय में प्रस्तुत नहीं होगा तो कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जायेगी।