साहिबगंज:
झारखंड के साहिबगंज में दिल्ली की ‘श्रद्धा वॉल्कर हत्याकांड’ जैसे वारदात को अंजाम दिया गया है। इस मामले ने पूरे झारखंड को दहला दिया है। इस मामले को लेकर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मृतका के पति दिलदार अंसारी और उसके मामा मोइनुल हक के घर को सील कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को आरोपी के मामा के घर से 2 धारदार हथियार, खून से सनी शर्ट व गंजी एवं मृतका की चप्पल मिली है। कमरे की दीवार पर खून के धब्बे भी मिले हैं। इस संकेत मिल रहा है कि बोरियो बाजार के फाजिल टोला स्थित मोइनुल हक के घर में वारदात को अंजाम दिया गया है।

रबिका दिलदार की दूसरी पत्नी थी
साहिबगंज के बोरियो में एक पति ने क्रूरता की हर हद को पार कर दिया। पति दिलदार अंसारी ने अपनी पत्नी रबिका पहाड़िन के 12 से ज्यादा टुकड़े किए। रबिका दिलदार की दूसरी पत्नी थी। उसके बाद उसे बोरे में बंद कर घर पर रखा। फिर शव के कुछ टुकड़े को मोहल्ले के आसपास सुनसान जगहों पर फेंका। मामले का खुलासा तब हुआ जब लोगों ने कुत्तों को इंसान का मांस खाते हुए देखा। स्थानीय लोगों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते से तुरंत छापेमारी शुरू की और आरोपी को हिरासत में लिया। इस खुलासे के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है।

पुलिस के सवालों का जवाब नहीं दे रहा आरोपी
मामले में बोरियो पुलिस दिलदार को हिरासत में लेकर देर रात पूछताछ कर रही थी। हत्या की स्पष्ट कारण का अबतक पता नहीं पाया है। लेकिन आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि दोनों साथ रहते थे। दोनों के बीच आए दिन झगड़े होते रहते थे। एक दिन गुस्से में आकर युवक ने इस घटना को अंजाम दे दिया। इसके अलावा आरोपी ने अबतक पुलिस के किसी सवाल का जवाब नहीं दिया है। इस मामले के बाद पुलिस एक्शन मोड में हैं कई वरिष्ठ अधिकारी जिनमें साहिबगंज के एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा, डीएसपी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी साहेबगंज में कैंप कर रहे हैं। प्रथम दृष्टया पुलिस अनुमान लगा रही है कि महिला की हत्या के बाद उसके शव को इलेक्ट्रीक कटर जैसी किसी धारदार चीज से काटा गया है। हालांकि, यह जांच का विषय है