logo

बाबा बनकर ठगी : पुलिस ने बरामद किया बदमाशों का टेंपो, चालक हिरासत में

auto13.jpg

द फॉलोअप डेस्क
साकची के ठाकुरबाड़ी रोड पर बाबा बनकर एक महिला से डेढ़ लाख रुपये के गहने ठगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बदमाशों को फरार होने में मदद करने वाले टेंपो को पुलिस ने मंगलवार की रात मानगो दाईगुट्टू से बरामद कर लिया है।
पुलिस ने तुरंत टेंपो चालक को भी हिरासत में ले लिया है और उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि टेंपो चालक की मदद से ही दोनों ठगों तक पहुंचा जा सकेगा।

यह घटना सोमवार रात की बताई जा रही है। दरअसल मानगो सहारा सिटी की अनिता ईश्वर साकची अल्ट्रासाउंड कराने गई थीं, इसी क्रम में अज्ञात बदमाशों ने बाबा बनकर उनसे गहने ठग लिए और फरार हो गए। अनिता ईश्वर ने इस संबंध में साकची थाने में मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Tags - jharkhand news jahrkhand latest news jharkhand khabar robbery news jamshedpur news jamshedpur latest news fraud news