logo

चोर समझकर पकड़े गए विक्षिप्त युवक को घरवालों से मिलाया, मिहिजाम पुलिस की नेक पहल

jamtara_pagla_aadmi.jpg

जामताड़ा
जामताड़ा के महिजाम थाना क्षेत्र में एक मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक सुबल मेहरा को अंबेडकर नगर इलाके में पहुंच गया. स्थानीय लोगों को उसे देखकर संदेह हुआ. शनिवार तड़के करीब 4 बजे, लोगों ने उसे संदिग्ध स्थिति में घूमते देख चोर समझ लिया और पकड़ने के बाद तुरंत मिहिजाम थाना पुलिस को इसकी सूचना दी. इसके बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की. पूछताछ के दौरान पुलिस को उसके असंतुलित जवाबों से यह स्पष्ट हो गया कि वह किसी आपराधिक मंशा से नहीं आया था, बल्कि मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण रास्ता भटक गया था. थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने बताया कि युवक की स्थिति देखकर पुलिस ने जल्दबाजी में कोई कार्रवाई करने के बजाय धैर्य से काम लिया.
इसका बाद पुलिस ने युवक की पहचान सुनिश्चित की और उसके गांव का पता लगाया. इसके बाद फतेहपुर पुलिस के माध्यम से परिजनों से संपर्क साधा गया. शनिवार सुबह जब सुबल के परिजन थाने पहुंचे, तो अपने बेटे को सुरक्षित देख उनकी आंखों में आंसू आ गए. पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद युवक को उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया. 

 

Tags - deranged young man meet family jamtara police deranged young man news jamtara news updates latest Jharkrakhand News jharkhand News updates Latest jamtara news