logo

रतनोडीह CSP लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, 2 गिरफ्तार, हथियार और नकद बरामद

jamtara_crime.jpg

द फॉलोअप डेस्क
करमाटांड थाना क्षेत्र में 28 जुलाई को रतनोडीह गांव स्थित CSP में हुई लूट की घटना का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से देसी कट्टा, जिंदा कारतूस, लूट में इस्तेमाल की गई अपाचे मोटरसाइकिल और सात हजार रुपये नगद बरामद किए हैं।

करमाटांड थाना प्रभारी अभय कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने आज गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए यह सफलता हासिल की। पुलिस को सूचना मिली थी किलूटकांड में शामिल दो अपराधी ग्राम कठबरारी के पास एक मैदान में छिपे हुए हैं और भागने की फिराक में हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर छापा मारा। पुलिस को देखते ही दोनों आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अजमुल अंसारी करमाटांड निवासी और बिनोद रवानी नारायणपुर निवासी के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने लूट की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने लूट में इस्तेमाल किए गए हथियार, जिसमें एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किए। इसके अलावा, लूट में इस्तेमाल की गई अपाचे मोटरसाइकिल और सात हजार रुपये नगद भी बरामद किए गए। आरोपियों ने घटना में शामिल अन्य साथियों के नाम भी बताए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।
इस सफल अभियान में थाना प्रभारी  अभय कुमार के साथ पु.अ.नि नितिश कुमार, स.अ.नि नाजिम खां, स.अ.नि. रघुवंश सिंह, हवालदार चुनकुलाल हेम्ब्रम, आरक्षी 68 संतोष दास, आरक्षी 229 जयदेव महतो, आरक्षी 152 प्रेमसुख टोप्पो और चा.आ. बशीर सेख शामिल थे। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 


 

Tags - latest jharkhand News jamtara news Updates latest jharkhand News jharkhand Updates Jharkhand News live jharkhand News in hindi jharkhand Updates in hindi Jharkhand Updates latest jamtara news jamtara news updates