logo

पलामू : पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी, नशे का इंजेक्शन देकर ताबिश को तबरेज ने उतारा था मौत के घाट

palamudfghjkl.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में 8 जुलाई 2025 को मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तबरेज आलम (उम्र 27 वर्ष), को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में यह सामने आया कि मृतक ताबिश अंसारी और आरोपी तबरेज आलम पहले साथ में काम करते थे। ताबिश के कारण तबरेज की नौकरी चली गई थी और ताबिश के पास तबरेज की कुछ राशि भी बकाया थी। इसी पुरानी रंजिश और आपसी विवाद के चलते तबरेज ने ताबिश की हत्या की साजिश रची।

बरामद सामान
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी तबरेज आलम के पास से निम्नलिखित सामान बरामद किया:
Ketamine का खाली वायल (1cc)
Needle Cap – 2 पीस
फटा हुआ Syringe का रैपर
अभियुक्त के पास से दो मोबाइल फोन
8 जुलाई को प्रात सूचना प्राप्त हुई कि हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के जपला धरहारा स्थित नहर में एक अज्ञात शव पड़ा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी हुसैनाबाद अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से शव की पहचान ताबिश अंसारी, निवासी जपला धरहरा, थाना हुसैनाबाद, जिला पलामू के रूप में की गई। इस संबंध में हुसैनाबाद थाना में कांड संख्या – 175/2025, दिनांक – 08.07.2025, धारा – 103(1)/238 BNS के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
पुलिस अधीक्षक, पलामू  के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, हुसैनाबाद एस. मो. याकुब के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान पता चला कि मुहर्रम के दिन ताबिश अंसारी अपने मित्र अजहरूद्दीन से विनय जनरल स्टोर जाने की बात कहकर अभियुक्त तबरेज आलम के साथ निकला था, लेकिन वह वापस नहीं लौटा।
बाद में तबरेज आलम द्वारा ताबिश का मोबाइल फोन उसके घर पहुंचा दिया गया, जिससे संदेह और गहरा हो गया। तकनीकी साक्ष्य, घटनाक्रम की बारीकी से विवेचना, गुप्त सूचना और अन्य प्रमाणों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि 6 जुलाई को तबरेज ने ताबिश को नशे का इंजेक्शन देकर बेसुध किया, फिर पट्टी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और शव को नहर में फेंक दिया।

छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं बल
एस. मो. याकुब (भा.पु.से.), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, हुसैनाबाद
सोनू कुमार चौधरी, पु.नि. सह थाना प्रभारी, हुसैनाबाद
सौरभ चौबे, पु.अ.नि., हुसैनाबाद थाना
मुकेश सिंह, पु.अ.नि., हुसैनाबाद थाना
कमल किशोर पाण्डेय, पु.अ.नि., हुसैनाबाद थाना
रमन यादव, पु.अ.नि., हुसैनाबाद थाना
सशस्त्र बल, हुसैनाबाद थाना



 

Tags - latest jharkhand news Jharkhand News Updates latest palamu news Palamu news up-dates police palamu latest news latest jharkhand News jharkhand Crime News Crime Updates Jharkhand Latest jharkhand News Jharkhand Updates latest jharkhand news