logo

पाकुड़ : मालीपाड़ा गैंगरेप कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 गिरफ्तार

fnuwrbw.jpg

नंदलाल तुरी
पाकुड़ जिले में नगर थाना क्षेत्र के चर्चित मालीपाड़ा आम बगान में 25 नवंबर को एक महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म कांड में पाकुड़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस सनसनीखेज मामले में गठित विशेष अनुसंधान दल (SIT) ने गुरुवार को चार और आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके साथ ही इस कांड में शामिल सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी पूरी हो चुकी है। इस मामले में नगर थाना कांड संख्या 298/2025 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) के निर्देश पर डीएसपी अजय आर्यन के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। SIT ने इससे पहले त्वरित छापेमारी करते हुए सात आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया था।
डीएसपी अजय आर्यन के नेतृत्व में गठित टीम लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में, घटना में शामिल फरार चल रहे चारों आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद, सभी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। एसपी निधि द्विवेदी ने प्रेस वार्ता के माध्यम से मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि SIT की लगातार दबिश और सक्रियता के कारण फरार आरोपित भागने-छिपने में नाकाम रहे। एसपी ने जोर देकर कहा कि इस जघन्य कांड में शामिल सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
गिरफ्तार किए गए चार आरोपितों के नाम हैं: मंगल हेम्ब्रम (30 वर्ष), मनेल उर्फ मनवेल मुर्मू (18 वर्ष), दुवाल उर्फ दिवान टुडु (19 वर्ष), और गोसो उर्फ छोटो किस्कु (37 वर्ष)। SIT टीम में डीएसपी अजय आर्यन (टीम लीडर), पु.नि. बबलू कुमार (थाना प्रभारी पाकुड़ नगर), पु.अ.नि. राहुल गुप्ता (प्रभारी गालहपाड़ी ओपी), और पु.अ.नि. अभिषेक कुमार, बलवंत दुबे, दिनेश प्रसाद सिंह, मिथुन रजक, दिलीप बास्की, श्रीचाँद किस्कु, स्वेता एक्का सहित अन्य अधिकारी और सशस्त्र बल शामिल थे।

 

Tags - Latest Jharkhand News jharkhand News updates latest Updates Jharkhand jharkhand News in Hindi latest jharkhand News Jharkhand News in hindi latest Pakur News Pakur News updates Latest Pakur News Pakur News in hindi Updates Pakur News latest Pa