रांची:
झारखंड में राजनीतिक हलचल एकबार फिर तेज हो गई है। सियासी गलियारे में चर्चाओं का बाजार पूरी तरह गर्म हो गया है। आज पूरे दिन बैठकों का दौर जारी रहेगा। जिसमें राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति के बारे के चर्चा की जाएगी। वहीं 17 नवंबर को सीएम हेमंत सोरेन को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया है। इसे लेकर सत्ता पक्ष अलर्ट है। बता दें कि वर्तमान राजनीतिक हालत और ईडी के नोटिस को लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने मंगलवार (15 नवंबर) देर शाम झारखंड मुक्ति मोर्चा विधायक दल की। बैठक मुख्यमंत्री आवास पर बुलाई गई थी। इस बैठक में झामुमो के कई विधायक मौजूद थे।

शाम 4:00 बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक
राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति को देखते हुए सत्ता पक्ष ने अपने विधायकों को सख्त निर्देश दिया है। विधायकों से कहा गया है कि वे राज्य से बाहर न जायें और सूचना पर तुरंत राजधानी पहुंचें। सियासी गहमागहमी के बीच आज कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी। कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम के आवास पर शाम 4:00 बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक में वर्तमान राजनीतिक हालत पर चर्चा होगी। आलमगीर आलम ने कहा कि बुधवार शाम UPA की बैठक होगी। इससे पहले शाम 4:00 बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। जिसमें वर्तमान स्थिति को लेकर विधायकों की राय ली जाएगी।

12.30 बजे विधायक दल की बैठक
वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक स्टीफन मरांडी ने मुख्यमंत्री आवास पर होने वाली बैठक को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि मंगलवार की बैठक में स्थापना दिवस समारोह के कारण सभी विधायक नहीं आ पाए। इस वजह से बुधवार को फिर 12.30 बजे झामुमो की बैठक होगी। जिसके बाद शाम में UPA की बैठक में राजनीति तय होगी।