logo

बयानबाजी : अमित शाह के चाईबासा दौरे पर विपक्ष ने कहा- जनता से माफी मांगने आए थे गृह मंत्री

collage1.jpg

रांची:
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह( Amit Shah) शनिवार (7 जनवरी) को चाईबासा दौरे पर थे। यहां उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए शंखनाद किया। चाईबासा के टाटा स्टील परिसर से विजय संकल्प महारैली का आयोजन किया गया। अमित शाह ने चाईबासा से जनता से कहा कि आप 2024 में हमें मौका दीजिए हम आपके क्षेत्र में और राज्य में विकास करेंगे। इन दौरान उन्होंने सीएम हेमंत सोरेन को भी जमकर सुनाया। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन जी चाईबासा की आवाजसुनिए। जब चुनाव के मैदान में आप आयेंगे, तब आपको पता चल जायेगा। अब उनके दौरे पर सियासत शुरू हो गई है। कोई कह रहे है कि अमित शाह यहां माफी आए तो कोई कह रहे है कि उनका आना फ्लाप रहा।


यहां के बीजेपी नेता फेल
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने उनके दौरे को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा है कि अमित शाह झारखंड यहां की जनता से माफी मांगने आए थे। अमित शाह झारखंड में अपने विपलता बताना चाह रहे थे। वह कहने आए थे कि हम जो यहां की सरकार को गिराने की कोशिश कर रहे थे उसमें हमारा कोई दोष नहीं है यहां के नेता फेल हुए है।यहां के नेता सरकार गिराना चाहते थे लेकिन कर नहीं पाए।
चाईबासा दौरा सुपर फ्लॉप
झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति सदस्य सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा है कि उनका चाईबासा दौरा सुपर फ्लॉप रहा। चाईबासा में उनका परदाफार्श हो गया।उन्होंने अपने बातों से साफ कर दिया कि वो लोग षड्यंत्र करने वाले लोग है। उन्होंने बिल्कुल सही कहा है कि 2024 में जनता सबक सिखाएगी। आप देखिएगा कि 2019 में जो हुआ था वहीं 2024 में भी होगा। भीड़ के लेकर उन्होंने कहा कि जो भी 8-10 हजार लोगों के आने की बात सामने आ रही है। वो भी अफवाह ही है।


चीजों को बहुत जल्दी भूल जाते अमित शाह
केंद्रीय मंत्री अमित शाह के भाषण पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कहा है कि भाजपा ने झारखंड का क्या हाल किया है यह शायद अमित शाह भूल चुके हैं। राज्यसभा सांसद ने के झारखंड दौरे पर पूर्ववर्ती सरकार की फिजूलखर्ची को याद दिलाया है। अमित शाह पर हमला बोलते हुए कहा है कि वह चीजों को बहुत जल्दी भूल जाते हैं। अमित शाह भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता हैं। वह अपना काम कर रहे हैं। यहां तक झारखंड सरकार के कामकाज को लेकर उनकी टिप्पणी है तो आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी इसका जवाब जरूर देगी।