logo

RIMS-2 को लेकर राज्य में गरमाई सियासत, सुदेश महतो बोले- गुरुजी के विचारधारा से भटक गया JMM

sudesh_rims_2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राज्य में रिम्स-2 को लेकर राजनीतिक तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। नगड़ी में प्रस्तावित रिम्स-2 की ज़मीन को लेकर ग्रामीणों का विरोध लगातार तेज हो रहा है। ग्रामीणों ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया है। इसी बीच आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो ने नगड़ी में ग्रामीणों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज और पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को हाउस अरेस्ट किए जाने को लेकर हेमंत सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा  पर गुरुजी के मूल्यों और विचारधारा को न मानने का आरोप लगाया।
सुदेश महतो ने कहा, “यह पूरी कार्रवाई दंडात्मक है, जिससे सरकार की निराशा साफ झलकती है। जिस विचारधारा के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा खड़ी हुई थी, जिन गुरुजी शिबू सोरेन की सोच और सिद्धांतों को मानने की बात पार्टी करती है आज वही पार्टी उस विचारधारा से भटक गई है।” उन्होंने आगे कहा, “उसी नगड़ी की ज़मीन पर कभी गुरुजी ने किसानों को हल जोतने के लिए प्रेरित किया था। आज उसी जगह पर उनके बेटे पुलिस बल खड़ा करवा कर किसानों को रोकने का आदेश दे रहे हैं तो फिर विचारधारा कहा रही।"

 

Tags - latest jharkhand News jharkhand AJSU AJSu news updates latest AJSU news Sudesh mahto on RIMS 2 RIMS 2 News latest RIMS 2 News updates latest Rims 2 News latest updates latest jharkhand news jharkhand News Updates latest jharkhand News Jharkhan