साहिबगंज:
झारखंड के साहिबगंज में दिल्ली की ‘श्रद्धा वॉल्कर हत्याकांड’ जैसे वारदात को अंजाम दिया गया है। इस मामले ने पूरे झारखंड को दहला दिया है। पति दिलदार अंसारी ने अपनी पत्नी रबिका पहाड़िन की हत्या कर 12 टुकड़े किए। उसके बाद उसे बोरे में बंद कर घर पर रखा। फिर शव के कुछ टुकड़े को मोहल्ले के आसपास सुनसान जगहों पर फेंका। आरोपी पति को पुसिल ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले को लेकर कई नेताओं ने भी दुख और आक्रोश जताया है। अब इस मामले को लेकर राजनीति भी तेज हो गई है। विपक्ष एक बार फिर सीएम हेमंत सोरेन और सत्तापक्ष पर हमलावर है।

संताल-पहाड़िया जनजाति के अस्तित्व संकट में
पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मारंडी ने ट्वीट कर लिखा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी, मैं फिर से कह रहा हूं कि आपके तुष्टिकरण की नीति संतालपरगना के संताल-पहाड़िया जनजाति के अस्तित्व के लिये संकट बन गया है। समुदाय विशेष के लोग, घुसपैठिये ज़मीन हड़पने और जनजातियों का प्रभुत्व ख़त्म कर संताल-पहाड़िया को ही वहां अल्पसंख्यक बना रहे हैं।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी, मैं फिर से कह रहा हूँ कि आपके तुष्टिकरण की नीति संतालपरगना के संताल-पहाड़िया जनजाति के अस्तित्व के लिये संकट बन गया है।
— Babulal Marandi (@yourBabulal) December 18, 2022
समुदाय विशेष के लोग, घुसपैठिये ज़मीन हड़पने और जनजातियों का प्रभुत्व ख़त्म कर संताल-पहाड़िया को ही वहाँ अल्पसंख्यक बना रहे हैं। pic.twitter.com/r0mdX0fAI3
हेमंत सरकार मूक दर्शक बनी हुई है
केंद्रीय मंत्री सह खूंटी से सांसद अर्जुन मुंडा ने भी ट्वीट कर लिखा है कि ये तो पराकाष्ठा ही है ! आज झारखंड में न हमारी बेटियां सुरक्षित है न जमीन। योजनाबद्ध तरीके से उन्हें फंसा कर षड्यंत्र रचा जा रहा है और हेमंत सरकार मूक दर्शक बनी हुई है।राज्य सरकार की तुष्टिकरण की नीति अब आदिवासियों पर सबसे अधिक पड़ रहा है।
ये तो पराकाष्ठा ही है ! आज झारखंड में न हमारी बेटियां सुरक्षित है न जमीन। योजनाबद्ध तरीके से उन्हें फंसा कर षड्यंत्र रचा जा रहा है और हेमंत सरकार मूक दर्शक बनी हुई है।राज्य सरकार की तुष्टिकरण की नीति अब आदिवासियों पर सबसे अधिक पड़ रहा है। एक समुदाय विशेष के लोग, घुसपैठिये ज़मीन pic.twitter.com/JtLqtGud2O
— Arjun Munda (@MundaArjun) December 18, 2022
पूरे राज्य में आदि संस्कृति नष्ट होने के कगार पर
झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास ने ट्वीट कर लिखा है कि तुष्टिकरण और वोटबैंक की राजनीति के कारण संथाल परगना समेत पूरे राज्य में आदि संस्कृति नष्ट होने के कगार पर पहुंच गई है। आज झारखंड में न हमारी बेटियां सुरक्षित है न जमीन। योजनाबद्ध तरीके से उन्हें फंसा कर षड्यंत्र रचा जा रहा है और हेमंत सरकार मूक दर्शक बनी हुई है।
तुष्टिकरण और वोटबैंक की राजनीति के कारण संथाल परगना समेत पूरे राज्य में आदि संस्कृति नष्ट होने के कगार पर पहुंच गई है।
— Raghubar Das (@dasraghubar) December 18, 2022
आज झारखंड में न हमारी बेटियां सुरक्षित है न जमीन। योजनाबद्ध तरीके से उन्हें फंसा कर षड्यंत्र रचा जा रहा है और हेमंत सरकार मूक दर्शक बनी हुई है। pic.twitter.com/GdWOURKXVg
हैवानियत और दरिंदगी की सारी हदें पार
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने भी ट्वीट कर लिखा है कि झारखंड में एक जघन्य हत्याकांड में पहाड़िया आदिम जनजाति की युवती को 12 टुकड़ों में काट दिया।हाल में दिलदार अंसारी ने फंसा कर उससे दूसरी शादी की थी।हैवानियत और दरिंदगी की सारी हदें पार। @HemantSorenJMM जी, आपके राज पाट मे बेटियों पर अत्याचार जारी है।
झारखंड में एक जघन्य हत्याकांड में पहाड़िया आदिम जनजाति की युवती को 12 टुकड़ों में काट दिया।हाल में दिलदार अंसारी ने फंसा कर उससे दूसरी शादी की थी।हैवानियत और दरिंदगी की सारी हदें पार। @HemantSorenJMM जी,
— Pratul Shah Deo (@pratulshahdeo) December 18, 2022
आपके राज पाट मे बेटियों पर अत्याचार जारी है@HMOIndia @JharkhandPolice@ANI pic.twitter.com/BCOv3yEv3e
अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण मामला
झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राजसभा सांसद दीपक प्रकाश ने ट्वीट कर लिखा है कि साहिबगंज में दिलदार अंसारी द्वारा एक आदिवासी बच्ची से शादी कर कुछ दिनों के बाद ही 12 टुकड़ों में काट कर मार डालने की रोंगटे खड़े करने वाला मामला सामने आया है जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।
साहेबगंज में दिलदार अंसारी द्वारा एक आदिवासी बच्ची से शादी कर कुछ दिनों के बाद ही 12 टुकड़ों में काट कर मार डालने की रोंगटे खड़े करने वाला मामला सामने आया है जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है.@ANI pic.twitter.com/EHSGy1rlDr
— Deepak Prakash (@dprakashbjp) December 18, 2022