logo

बजट सत्र : राज्य भर के तालाब होगा अतिक्रमण मुक्त, प्रदीप यादव के सवाल पर सरकार का जवाब

pradeep_yadav4.jpg

द फॉलोअप डेस्क

राज्य के सभी तालाब अतिक्रमणमुक्त होंगे। इसे लेकर सरकार एक सर्वे भी कराएगी। जल संचयन के लिए यह बेहद ही जरूरी है। यह बातें मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कही। उन्होंने कहा कि रांची के तकरीबन 62 तालाबों को चिन्हित किया गया है। राज्य भर में ऐसे ही जांच कर सभी अतिक्रमण युक्त तालाबों को चिन्हित कर उन्हें अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। वह विधायक प्रदीप यादव के सवाल का जवाब दे रहे थे। बता दें कि आज विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन है। सदन की कार्यवाही जारी है।

क्या सरकार तालाबों को अतिक्रमण से मुक्त कराना चाहती है

प्रदीप यादव ने पूछा था कि क्या सरकार टास्क फोर्स का गठन कर तालाबों को अतिक्रमण से मुक्त कराना चाहती है। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण से वर्षा जल का संचयन नहीं हो पा रहा है। जिसके कारण जल स्तर काफी नीचे भाग रहा है. स्पीकर रबिन्द्र नाथ महतो ने इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए मंत्री से सर्वे कराकर पूरे राज्य की तालाबों को अतिक्रमण मुक्त करने कहा। जिसपर मंत्री ने सहमति दी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT