रांची:
अनुपूरक बजट के समर्थन में बोलते हुए प्रदीप यादव ने एक नारा दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के तीन सिपाही, आईटी, ईडी और सीबीआई. ये लोग देश भर में विपक्ष की सरकारों को अपने सिपाहियों से परेशान कर रही है। इसके बावजूद तमाम परेशानियों को दरकिनार करते हुए राज्य सरकार अपना काम पूरा करेगी। प्रदीप यादव ने कहा कि राज्य का युवा का भविष्य भाजपा ने ही बर्बाद किया है। 20 सालों से इन्हीं का शासन रहा है. युवाओं को ये लोग दिग्भ्रमित कर रहे हैं। अगर ये लोग झारखंड का हित चाहते हैं तो केंद्र में इनकी सरकार है। केंद्र के पास जाकर झारखंड के हितों की रक्षा की वकालत करें। 9वीं अनुसूची में शामिल होने से 1932 आधारित स्थानीयता और आरक्षण नीति को सुरक्षा कवच मिलेगा।
