logo

रांची : प्रेम प्रकाश की जमानत अर्जी पर अब 29 अक्टूबर को सुनवाई

prem_prakesh.jpg

रांची:
चर्चित कारोबारी प्रेम प्रकाश (Prem Prakesh) की जमानत अर्जी पर ED कोर्ट में अब 29 अक्टूबर को सुनवाई (hearing on October 29) होगी। शुक्रवार को मामले की सुनवाई के दौरान ED की ओर से जवाब दाखिल नहीं किया गया इसके बाद अदालत ने ED को जवाब देने के लिए अतिरिक्त समय देते हुए 29 अक्टूबर को सुनवाई का दिन निर्धारित किया है। आपको बता दें कि प्रेम प्रकाश सहित तीन के खिलाफ ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले (money laundering cases) में आरोप पत्र पहले ही दाखिल कर दिया है।

25 अगस्त को ईडी ने किया था गिरफ्तार
 बता दें कि ईडी ने अवैध खनन मामले में प्रेम प्रकाश के 16 ठिकानों पर छापेमारी की थी। 25 अगस्त को ईडी ने प्रेम प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया था। प्रेम प्रकाश के अरगोड़ा स्थित आवास से दो एके-47 और 60 गोलियां बरामद की गई थी। इसके अलावा कई अवैध संपत्तियों और कोयला कारोबारी से जुड़े दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। बता दें कि ईडी प्रेम प्रकाश से दो बार 6- 6 दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ कर चुकी है।