नंदलाल तुरी
पाकुड़ प्रखंड के उप प्रमुख हैदर अली के खिलाफ 40 पंचायत समिति सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी और उपायुक्त पाकुड़ को लिखित आवेदन दिया है। पाकुड़ प्रखंड में कुल 52 पंचायत समिति सदस्य हैं, जिनमें से 40 सदस्य ने लिखित रूप से आवेदन देकर उप प्रमुख के खिलाफ विशेष बैठक बुलाकर अविश्वास प्रस्ताव लाने की कृपा की है।
पंचायत समिति सदस्यों ने उप प्रमुख हैदर अली के खिलाफ कर्तव्य के निर्वहन में घोर लापरवाही, विकासात्मक कार्यों में अनियमितता, प्रशासनिक कार्यों में निष्क्रियता और समिति के अन्य सदस्यों से समन्वयहीन कार्य शैली का आरोप लगाया है, जिसके कारण पंचायत समिति का समुचित संचालन बाधित हो रहा है।
