logo

आज से तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, 12 बजे पहुंचेंगी रांची

rasht.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
आज झारखंड के लिए बहुत ही बड़ा दिन है। आज देश के प्रथम नागरिक यानि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का प्रदेश में आगमन हो रहा है। वह आज से तीन दिन के दौरे पर झारखंड आ रही हैं। अब से कुछ देर बाद वह देवघर पहुंचेंगी। वहां बाबा मंदिर में पूजा करेंगी।-इसके बाद रांची के लिए रवाना होंगी। रांची में दो कार्यक्रम है।  वह देवघर एयरपोर्ट पर वह इंडियन एयरफोर्स के विशेष विमान से पहुंच रही हैं। देवघर राष्ट्रपति के स्वागत के लिए तैयार है। लगभग सवा दो घंटे वह देवघर में रहेंगी। बाबा मंदिर में राष्ट्रपति के साथ सांसद डॉ निशिकांत दुबे भी रहेंगे। बता दें कि रांची में राष्ट्रपति का आगमन 12 बजे होना है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी राष्ट्रपति के आगमन पर खुशी जाहिर करते हुए ट्वीट किया है और कहा है कि "धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरती पर देश की माननीय राष्ट्रपति आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी का हार्दिक अभिनंदन, स्वागत और जोहार।"

 


रांची में आज कार्यक्रम इस तरह है शेड्यूल
राष्ट्रपति दिन के 12:00 बजे राष्ट्रपति रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगी। 12:20 पर बिरसा मुंडा स्टैचू पर माल्यार्पण करेंगी। 12:40 पर अल्बर्ट एक्का चौक के पास पहुंचेंगी और माल्यार्पण करेंगी। इसके बाद 1.10 मिनट पर वह राजभवन पहुंचेगी। 4:00 बजे से लेकर 4:30 तक वह कुछ खास लोगों से मुलाकात करेंगी। 4:40 पर राजभवन से निकलेंगी। 4.50 में नया झारखंड हाईकोर्ट भवन पहुंच जाएंगी। शाम 5:00 बजे नये भवन में उनका प्रवेश होगा। इसके बाद राष्ट्रगान होगा। शाम 5:04 पर स्वागत व ओपनिंग रिमार्क मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तरफ से किया जाएगा। इसके बाद 5.10 मिनट पर केंद्रीय कानून राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल का संबोधन होगा।

5:16 पर भारत के चीफ जस्टिस डॉक्टर डीवाई चंद्रचूड़ का स्पेशल ऐड्रेस होगा। शाम 5:22 पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन द्वारा प्रेसिडेंशियल एड्रेस किया जाएगा। शाम 5:31 पर न्यू बिल्डिंग का वर्चुअल टूर किया जाएगा। 5:35 पर द्रौपदी मुर्मू का संबोधन होगा। उसके बाद चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र धन्यवाद ज्ञापन करेंगे फिर आखिर में राष्ट्रगान होगा। रात्रि विश्राम राष्ट्रपति राजभवन में करेंगी। 25 मई को खूंटी जाएंगी फिर इसी दिन ट्रिपल आईटी के प्रोग्राम में शामिल होकर रात में राजभवन में रुकेंगी। 26 मई को 10.45 बजे राजभवन से एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT