logo

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी सरहुल की शुभकामनाएं, कहा- आदिवासी समुदायों से लेनी चाहिए सीख

DRAUPADI.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जनजातीय समुदाय द्वारा विशेष उत्साह के साथ मनाए जाने वाले त्योहार सरहुल पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि लोग विकास के पथ पर आगे बढ़ते हुए प्राकृतिक विरासत को संरक्षित करने की सीख लेंगे। राष्ट्रपति मुर्मू ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी पोस्ट किया, "सभी देशवासियों को,जनजातीय समुदाय द्वारा विशेष उत्साह से मनाए जाने वाले ‘सरहुल' त्योहार की हार्दिक शुभकामनाएं! इस पर्व पर, प्रकृति के असंख्य उपहारों के लिए कृतज्ञता व्यक्त की जाती है। नव वर्ष के आगमन के प्रतीक इस त्योहार पर मैं सबके लिए सुख-समृद्धि की कामना करती हूं। मेरी मंगल कामना है कि जनजातीय समुदायों से सीख ले कर, सभी देशवासी, प्राकृतिक विरासत का संरक्षण करते हुए विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ें।"