logo

Jharkhand : सिमडेगा हॉकी संघ के अध्यक्ष की मांग खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कृत करे सरकार

fih_2.jpg

सिमडेगा:
स्पेन में आयोजित FIH नेशनल विमेन हॉकी चैंपियनशिप (FIH National Women's Hockey Championship) में भारतीय महिला हॉकी ने शानदार प्रदर्शन किया है। फाइनल मुकाबले में मेजबान स्पेन को 1-0 से हराकर भारत इस चैंपियनशिप में विजेता बनीं है। विजेता महिला टीम में झारखंड के 4 खिलाड़ी शामिल है। भारत की इस जीत पर सिमडेगा हॉकी संघ के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने राज्य सरकार से खिलाड़ियों को पुरस्कृत करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार भी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कृत करें ताकि खिलाड़ियों का मनोबल ऊंचा रहे।

सरकार खिलाड़ियों को मुहैया कराए सारी सुविधा 
सिमडेगा हॉकी संघ के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने भी जीत की खुशी जाहिर की। साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय हॉकी टीम को जीत की बहुत बधाई। इस टीम में हमारे झारखंड की भी 4 खिलाड़ी शामिल थी। उन्होंने इस पूरे चैंपियनशिप में टीम का पूरा सहयोग किया है। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय हॉकी संघ ने भारतीय महिला हॉकी टीम के प्रति खिलाड़ियों को 2 लाख देने की घोषणा की है। उसी तरह झारखंड सरकार भी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कृत करें ताकि खिलाड़ियों का मनोबल ऊंचा रहे। उन्होंने राज्य सरकार से सिमडेगा के खिलाड़ियों को दी जाने वाली सुविधाएं बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि यहां एक एस्ट्रोटर्फ मैदान है। इसमें खेलने में खिलाड़ियों को काफी दिक्कत होती है। खिलाड़ियों के खेलने के लिए पूरी सुविधा सरकार की ओर से मुहैया कराई जाए। ताकि भविष्य में भी वे झारखंड और देश का नाम ऐसे ही रोशन करते रहे।

 

भारतीय महिला हॉकी टीम के प्रति खिलाड़ियों को 2 लाख देने की घोषणा

महिला हॉकी टीम के विजेता बनने पर भारतीय हॉकी संघ के महासचिव भोला नाथ सिंह ने खुशी व्यक्त की। उन्होंने भारतीय महिला हॉकी टीम के प्रति खिलाड़ियों को 2 लाख देने की घोषणा की है। वहीं झारखंड कर संघ के महासचिव विजय शंकर सिंह ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी। उनकी जीत पर सीईओ रजनीश कुमार, उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी, कोषाध्यक्ष आश्रिता लकड़ी और कमलेश मांझी ने बधाई दी है।