logo

Godda : गोड्डा में आजादी की गौरव यात्रा, प्रभारी अविनाश पांडेय ने की शिरकत

PODYAHAT.jpg

गोड्डाः 

कांग्रेस की तरफ से आजादी की गौरव यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसकी शुरुआत पोड़ैयाहाट के विधायक प्रदीप यादव ने गोड्डा के भेड़ा ग्राम से किया। यात्रा में बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया है। ग्रामीणों द्वारा रैली का स्वागत किया जा रहा है। यात्रा में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे भी हैं। 


केंद्र पर साधा निशाना 
अविनाश पांडेय ने यात्रा के दौरान केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा इस सरकार में महंगाई और बेरोजगारी रोज रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रहा है। रुपया डॉलर के मुकाबले गिरता जा रहा है। ऐसे में हम सबका कर्तव्य है कि देश की निरंकुश भाजपा सरकार उखाड़ फेंके। केंद्र सरकारी एजेंसी का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि रोजगार के सपने और 15 लाख का सपना दिखाने वाली इस सरकार ने लोगों के मुंह से निवाला छीना है। इस मौके पर राज्य सरकार के मंत्री आलमगीर आलम, बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख के अलावा विधायक प्रदीप यादव, दीपिका पांडेय सिंह और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने भी अपनी बात रखी।