logo

जनजातीय साहस, शौर्य और स्वाभिमान के लिए सुविख्यात है झारखंड, गौरव दिवस की शुभकामना: नरेंद्र मोदी

a711.jpeg

रांची:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिरसा मुंडा की 148वीं जयंती पर झारखंड वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। राज्य स्थापना दिवस के मौके पर 2 दिवसीय झारखंड दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी बुधवार को रांची के जेल मोड़ स्थित बिरसा स्मृति पार्क सह संग्रहालय पहुंचे और पूरे परिसर में घूम-घूमकर जानकारियां लीं। मुख्यमंत्री ने स्मृति पार्क, संग्रहालय और बिरसा जेल कक्ष का अवलोकन किया। प्रधानमंत्री ने ट्विटर (एक्स) पर लिखा कि झारखंड न केवल अपनी खनिज संपदा वरन जनजातीय समाज के साहस, शौर्य और स्वाभिमान के लिए भी सुविख्यात रहा है। 

 

झारखंड वासियों को दी शुभकामना
मुख्यमंत्री ने झारखंड के नागरिकों को परिवार जन कहकर संबोधित करते हुए कहा कि आपने देश की उन्नति में अपना अहम योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि मैं राज्य के स्थापना दिवस पर अपनी शुभकामनाएं देता हूं। प्रदेश के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। इस बीच पीएम मोदी ने बिरसा जयंती पर भी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जी को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि दी। देशभर के मेरे परिवारजनों को इस विशेष अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। 

बिरसा की 148वीं जयंती मना रहा झारखंड
गौरतलब है कि झारखंड आज धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 148वीं जयंती मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल रमेश बैस ने राज्यवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। आज स्थापना दिवस के मौके पर पीएम मोदी खूंटी में जनसभा को संबोधित करेंगे और 24 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री मोरहाबादी मैदान से 6 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।