logo

गिरिडीह : मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आवास के बाहर 6 नवंबर तक निषेधाज्ञा लागू, सहायक अध्यापक संघ के घेराव की घोषणा पर प्रशासन सख्त

jgyukdfhguisdetgh.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड सहायक अध्यापक संघ द्वारा 5 नवंबर 2025 को स्थायीकरण एवं समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग को लेकर नगर विकास एवं आवास विभाग तथा उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार (सोनू) के आवास उत्सव उपवन का घेराव करने की घोषणा के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है।
कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से मुफ्फसिल थाना प्रभारी के अनुरोध पर मंत्री आवास के आसपास 500 मीटर की परिधि में BNSS की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। यह निषेधाज्ञा 4 नवंबर से 6 नवंबर 2025 तक (कुल 72 घंटे) प्रभावी रहेगी। इस अवधि में मंत्री आवास के 500 मीटर क्षेत्र के भीतर पांच या उससे अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने, जुलूस निकालने तथा ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इस संबंध में एसडीएम श्रीकांत यशवंत विसपुते ने स्पष्ट किया कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने आमजन से शांति और व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।


 

Tags - latest Jharkhand News Jharkhand News Updates latest Giridih news Giridih News Updates latest Giridih news Updates Giridih news in hindi Giridih News Giridih news updates