रांची:
झारखंड स्थापना दिवस (Jharkhand Foundation Day) पर ग्रामीण क्षेत्र को डिजीटल लर्निंग से जोड़ने के लिए प्रोजेक्ट शिक्षा" नामक NGO की ओर से बड़ी पहल की गई। उन्होंने ओरमांझी स्थित युवा स्कूल (Youth School located in Ormanjhi) में 10 लैपटॉप प्रदान किए। इसके साथ ही प्रोजेक्ट शिक्षा के संस्थापक नेहा चावला (Neha Chawla) ने युवा स्कूल के प्रधानाचार्य और शिक्षण कर्मचारियों के साथ अपनी पहली कंप्यूटर लैब का उद्घाटन किया और इस उपलब्धि के लिए अपनी पूरी टीम को बधाई दी। नेहा चावला ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य डिजिटल लर्निंग से जुड़कर ग्रामीण क्षेत्र के सैकड़ों छात्र छात्राएं गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा ले सकेंगे।

आज से बेहतर दिन कुछ नहीं हो सकता
नेहा चावला ने कहा कि मैं झारखंड से हूं और प्रोजेक्ट शिक्षा की कंप्यूटर लैब का उद्घाटन करने के लिए इस दिन से बेहतर कुछ नहीं हो सकता। झारखंड को विशेष रूप से उन लड़कियों के लिए शिक्षा के अधिक अवसरों की आवश्यकता है जो परिवार और वित्तीय बाधाओं के कारण अपनी शिक्षा जारी नहीं रख सकती हैं। यह कंप्यूटर लैब सैकड़ों जरूरतमंद छात्राओं की मदद करेगी।" युवा स्कूल की लड़कियों को कंप्यूटर और प्रौद्योगिकी सीखने का मौका मिलेगा। हम 2025 के अंत से पहले 40 कंप्यूटर लैब स्थापित करना चाहते हैं। हम सौभाग्यशाली हैं कि हमारे पास कुछ कॉर्पोरेट भागीदार हैं और हम डिजिटल शिक्षा मिशन के इस सपने को देखते हैं।

जानें प्रोजेक्ट शिक्षा के बारे में
प्रोजेक्ट शिक्षा बैंगलोर स्थित एनजीओ "शिक्षा" द्वारा चलाया जाने वाला एक शिक्षा मिशन है। जिसके माध्यम से यह सरकारी स्कूलों और अन्य एनजीओ को अपने कंप्यूटर लैब स्थापित करने और कंप्यूटर साक्षरता के लिए छात्रों को अवसर देने में मदद करता है।