logo

जनता ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास की गारंटी पर मुहर लगा दी है- सुदेश महतो 

sudesh28.jpg

रांची 
आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने आज आए लोकसभा चुनाव के परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जनता ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास की गारंटी पर मुहर लगा दी है। कहा कि लगातर तीसरी बार एनडीए को देश में पूर्ण बहुमत देने का काम किया है। उन्होंने कहा, झारखंड समेत पूरे देश में एनडीए की प्रचंड जीत के लिए जनता का आभार है। हमारी जीत जनता के विश्वास की जीत है। उनका प्रेम, समर्थन और विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। 


चंद्र प्रकाश चौधरी की जीत पर बोले 
गिरिडीह पर एनडीए उम्मीदवार चंद्र प्रकाश चौधरी की जीत पर उन्होंने कहा कि गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र की जनता के स्नेह, आशीर्वाद और विश्वास के कारण ही यह जीत संभव हो पाई है। गिरिडीहवासियों का यह प्यार और आशीर्वाद हमारी ताकत है। इसी ताकत के साथ हम गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगे। इस ऐतिहासिक जीत के लिए परिश्रम करने वाले सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद है।


डॉ. देव शरण भगत ने दी ये प्रतिक्रिया 

आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. देव शरण भगत ने चुनाव के परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि झारखंड समेत पूरे देश में एनडीए की प्रचंड जीत के लिए जनता का आभार। हमारी जीत जनता के विश्वास की जीत है। उनका प्रेम, समर्थन और विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। जनता ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास की गारंटी पर मोहर लगाते हुए लगातर तीसरी बार एनडीए को देश में पूर्ण बहुमत देने का काम किया है।

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Sudesh MahatoAJSUJharkhand News