logo

रबींद्रनाथ महतो सर्वसम्मति से झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए, बाबूलाल और हेमंत ने आसन पर बैठाया 

ीोनगल4.jpg

द फ़ॉलोअप डेस्कः
नाला से झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक रबींद्रनाथ महतो एक बार फिर झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए। रबींद्रनाथ महतो को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष के निर्वाचन का प्रस्ताव सबसे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लेकर आया जिसका समर्थन टुंडी के विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने किया। रबींद्रनाथ महतो को अध्यक्ष निर्वाचित करने के कुल सात प्रस्ताव आये थे। दूसरा प्रस्ताव मंत्री राधा कृष्ण किशोर का था। जिसका समर्थन रामेश्वर उरांव ने किया। तीसरा प्रस्ताव सुरेश पासवान ने लेकर आया जिसका समर्थन नरेश सिंह ने किया। 


चौथा प्रस्ताव अरूप चटर्जी ने लेकर आया जिसका समर्थन चन्द्रदेव महतो ने किया। पांचवा प्रस्ताव बाबूलाल को लेकर आया आया जिसका समर्थन सीपी सिंह ने किया। छठा प्रस्ताव सरयू राय ने लेकर आया जिसका समर्थन जनार्दन पासवान ने किया। वहीं सातवाँ प्रस्ताव जयराम कुमार महतो ने लेकर आया जिसका समर्थन निर्मल महतो ने किया। 


CM और बाबूलाल ने अध्यक्ष को आसन तक लेकर गए
रबींद्रनाथ महतो को जब सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुन लिया गया उसके बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और धनवार के विधायक बाबूलाल मरांडी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रबीन्द्रनाथ महतो को आसन तक लेकर आये और उन्हें अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाया।