रांची:
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा नेता रघुवर दास (Raghuvar Das) शुक्रवार यानि कल से 3 दिन के गुजरात दौरे पर रहेंगे। कल तीन बजे पूर्व सीएम सूरत पहुंचेंगे। यहां वे गुजरात विधानसभा (Gujarat Assembly Election 2022) के चुनाव प्रचार में शामिल होंगे। रघुवर दास कतारगाम विधानसभा में तीन दिन रहेंगे। उनके साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुखभाई मांडवीया भी रहेंगे। भाजपा नेता क्षेत्र में राजनीतिक सभाओं के अलावा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। इसके अलावा डोर टू डोर कैंपेन में भी हिस्सा लेंगे। । वहां 18, 19 और 20 को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 दो चरणों में होगा। राज्य में 1 और 5 दिसंबर को मतदान होगा और वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी।
