सहरडाल:
सहरडाल में आयोजित विशाल महासम्मेलन में भाग लेने जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी (Irfan Ansari) पहुंचे। मौके पर हजारों की संख्या में आसपास के गांव एवं पंचायतों से लोगो ने पहुंचकर विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया। विधायक इरफान अंसारी को माला पहना कर स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया।

भाजपा देश में अशांति फैलाने में लगी
मौके पर इरफान अंसारी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज फिर से पूरे देश में कांग्रेस की लहर चल रही है। राहुल गांधी पूरे देश का भ्रमण कर लोगों को जोड़ने का काम कर रहे हैं। वे जहां भी जा रहे हैं लोग उनसे मिलने उमड़ रहे हैं। राहुल गांधी बिना किसी भेदभाव के लोगों का विश्वास जीतने का काम कर रहे हैं। जनता भाजपा के रवैया से परेशान है। सिर्फ जात-पात में लोगों को बांटना ही भाजपा का एकमात्र काम रह गया है। भाजपा देश में शांति नहीं अशांति फैलाने में लगी रहती है। आम जनता महंगाई की मार झेल रही है और बड़े बड़े पूंजीपतियों एवं उद्योगपतियों मालामाल होते जा रहे हैं।
आने वाला दिन कांग्रेस का
आज राहुल गांधी के प्रयास की सराहना पूरे देश और विदेशों में हो रही है। वे पैदल चल चलकर कांग्रेस के लोगों को जोड़ने का काम कर रहे हैं। उनका मेहनत कभी जाया नहीं जाएगी। आने वाला दिन कांग्रेस का है और हमारे राहुल गांधी भावी प्रधानमंत्री होंगे। मैं यह विश्वास दिलाना चाहता हूं। हमारा भी कर्तव्य है कि राहुल गांधी के पद चिन्हों पर चलें और ज्यादा से ज्यादा लोगों को कांग्रेस से जोड़ने का काम करें।

इरफान अंसारी के कारण जामताड़ा झारखंड में विकास में अव्वल
उपस्थित लोगों ने कहा कि हम लोग का मोह भाजपा से भंग हो चुका है। यह लोग सिर्फ ठगने का काम करते हैं और बड़े-बड़े सपने दिखाते हैं। कांग्रेस पार्टी जो बोलती है वह करती है। हम लोग कांग्रेस पार्टी के साथ है और अपने विधायक के साथ हैं,जो लगातार कांग्रेस को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। कुछ लोग विधायक की लोकप्रियता से जल कर उन्हें बदनाम करने की साजिश रखते हैं। परंतु हमें मालूम है कि वह निर्दोष है और यही कारण है कि आज वह हमारे बीच हैं। विधायक जात-पात नहीं बल्कि विकास पर भरोसा करते हैं और हर वर्गों को लेकर एक साथ चलने का काम करते हैं। आज हमारा जामताड़ा क्षेत्र विकास के मामले में झारखंड में अव्वल है तो वो सिर्फ इरफान अंसारी की देन है।