logo

चुटूपालू में राहुल गांधी ने शहीद शेख भिखारी और उमराव सिंह को दी श्रद्धांजलि 

हसीोद.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
रामगढ़ से रांची जाने के दौरान राहुल गांधी चुपुपालू घाटी के शहीद स्थल पर रुके। उन्होंने शहीद शेख़ भिखारी एवं उमराव सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की है। मालूम हो कि आठ जनवरी 1857 को अंग्रेजी हुकूमत ने दोनों शहीदों को मोरहाबादी स्थित टैगोर हिल में फांसी देकर शहीदों को चुटूपालू घाटी स्थित एक बरगद के पेड़ पर टांग दिया था। बता दें कि राहुल गांधी अपने भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हैं। इन दिनों वह झारखंड में हैं। आज वह रांची भी पहुंचेंगे। इसको लेकर व्यापक तैयारी की गई है।