logo

Jharkhand : चाईबासा में शाह ब्रदर्स के आवास पर भी चल रही छापेमारी

चाईबासा में शाह ब्रदर्स के आवास पर भी चल रही छापेमारी

चाईबासा:

झारखंड में आज सुबह से ही इनकम टैक्स और ईडी की ताबड़तोड़ छापेमारी चल रही है। जानकारी के अनुसार चाईबासा में शाह ब्रदर्स के यहां भी छापेमारी जारी है।  खबर लिखने तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि रेड क्यों हो रहा है। बता दें कि शाह ब्रदर्स चाईबासा के बड़े कारोबारी में गिने जाते हैं। उनका लौह अयस्क का कारोबार चलता है। हाल के सालों में शाह ब्रदर्स ने काफी सुर्खियां बटोरी हैं।  शाह ब्रदर्स करमपदा आयरन और माइंस के संचालकों में से हैं। इनके पार्टनर राज कुमार शाह हैं। चाईबासा सदर में इनका मुख्यालय है। वहीं जमशेदपुर के सर्किट हाउस क्षेत्र में भी इनकी संपत्ति है।लौह अयस्क कारोबारी राजकुमार शाह (शाह ब्रदर्स) के यहां छापेमारी चल रही है। 

कांग्रेस विधायकों के घर छापेमारी
बता दें कि इधर कांग्रेस विधायक अनूप सिंह और प्रदीप यादव के घरों पर आईटी ( इनकम टैक्स) का छापा पड़ा है। विधायक प्रदीप यादव के के गोड्डा स्थित आवास पर छापा मारा जा रहा है। वहीं जेल में बंद कोलकाता के व्यवसायी अमित अग्रवाल और विष्णु अग्रवाल के यहां भी इनकम टैक्स की छापेमारी हो रही है। बताया जा रहा है कि बरियातू में जमीन खरीद से जुड़े मामले में आयकर विभाग की कार्यवाई हो रही है। बरियातू जमीन की रजिस्ट्री करने वाले दोस्त सब रजिस्ट्रार के यहां भी ईडी की रेड चल रही है।