logo

धनबाद : झाडियों में मिला रेलवे अस्पताल कर्मी का शव, जांच में जुटी पुलिस

crime_217.jpg

धनबाद:
धनबाद न्यू स्टेशन रोड पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक व्यक्ति का शव झाडियों के पास मिला। शव की पहचान रामचंद्र यादव के रूप में हुई है। रामचंद्र धनबाद जिले का ही रहने वाला है और रेलवे अस्पताल का कर्मी (railway hospital worker) है। जानकारी मिलने पर पुलिस (Dhanbad Police) ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव में कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने गला काटकर उनकी हत्या करने का अंदेशा जताया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।